फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू के कलाकार मचाएंगे धमाल

विज्ञापन
तैयारी--कुल्लू पीपल जातर मेले में प्लाटों की निशानदेही करने में जुटे नप के कर्मी।-संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू में 28 अप्रैल से तीन दिवसीय अंतरराज्यीय पीपल जातर मेले का आयोजन किया जा रहा है। नगर परिषद की ओर से आयोजित इस मेले में इस बार जिला कुल्लू के ही कलाकार धमाल मचाएंगे।
स्थानीय कलाकारों को ही सांस्कृतिक संध्याओं में प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। इससे पूर्व मेले में प्रदेश व देश के कलाकारों को मौका दिया जाता था। पहली बार सिर्फ स्थानीय कलाकार ही मेले में प्रस्तुति देंगे। नगर परिषद की इस नई पहल से उभरते हुए कई कलाकारों को मंच मिलेगा। जिला के प्रसिद्ध कलाकार स्टार नाइटों में अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। इस मेले में 28, 29 और 30 अप्रैल को सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। गौरतलब है कि नगर परिषद ने अंतरराज्यीय पीपल जातर मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नप ने आवंटन, खेल, सांस्कृतिक, स्वागत और सजावट कमेटियों का गठन कर दिया है। ये कमेटियां अपने-अपने क्षेत्र में कामकाज का निरीक्षण करेंगी और मेले के सफल आयोजन में सहयोग देंगी। हालांकि सांस्कृतिक कमेटी में महिला पार्षदों को कमान सौंपी गई है। जल्द ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए ऑडिशन करवाए जाएंगे। उधर, इस संबंध में नगर परिषद अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने कहा कि पीपल जातर मेले में स्थानीय कलाकारों को मौका प्रदान किया जाएगा। इस अंतरराज्यीय मेले में स्टार कलाकार भी कुल्लू के ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला पार्षद तय करेंगी कलाकार
नगर परिषद कुल्लू के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि सांस्कृतिक संध्याओं के लिए महिला पार्षद कलाकारों का चयन करेंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जिम्मा महिला पार्षद ही संभालेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें