फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आर्ट ऑफ लिविंग ने करवाया रिफ्रेशर शिविर

विज्ञापन
आर्ट ऑफ लिविंग के ​शिविर में योग करते हुए लोग। आयोजक
विज्ञापन
कुल्लू। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था कुल्लू ने वैष्णो देवी रामशिला मंदिर परिसर में सोमवार को एक दिवसीय रिफ्रेशर शिविर आयोजित किया। इसमें विशेष रूप से उन साधकों ने भाग लिया, जो पहले हैप्पीनेस प्रोग्राम से जुड़े रहे हैं। वरिष्ठ प्रशिक्षक सुंदर ठाकुर ने बताया कि इस तरह के शिविर अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि ये साधकों को योग और ध्यान की प्रक्रिया से निरंतर जोड़े रखते हैं। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। ऐसे कार्यक्रम न केवल स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं, बल्कि साधकों को आध्यात्मिक उन्नति के लिए भी प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन

शिविर के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न योग एवं ध्यान क्रियाएं करवाई गईं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी सिद्ध होंगी। इस रिफ्रेशर प्रोग्राम में वरिष्ठ प्रशिक्षक सुंदर ठाकुर, सोनम डोलमा और प्रशिक्षक कविता शर्मा सहित कई स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कुल्लू जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों में डॉक्टर, प्रधानाचार्य, प्रबंधक, प्रशिक्षक, व्यवसायी और गृहिणियां शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें