फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भुट्टिको ने 10 फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। भुट्टिको सभा ने 86वें वार्षिक साधारण अधिवेशन में 15 कर्मियों को पदोन्नति दी। साथ ही महंगाई भत्ता भी 10 फीसदी बढ़ाया। सोमवार को कुल्लू में हुए अधिवेशन की अध्यक्षता अध्यक्ष एवं पूर्व बागवानी मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने की। सत्य प्रकाश ठाकुर ने कहा कि सभा ने इस वर्ष 13.49 करोड़ रुपये के उत्पाद बेचे हैं, जो गत वर्ष से 26 लाख रुपये अधिक हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभा आनी में अपना नया शोरूम खोलेगी। सभा ब्रिकी बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों में भाग लेना सुनिश्चित करेगी। घाटे में चल रहे शोरूमों को बंद करने की योजना है। उपभोक्ताओं की मांग के अनुसार सस्ते उत्पादों को स्थानीय ऊन और वूल ब्लेड से तैयार किया जाएगा। इस दौरान प्रेम लता ठाकुर, सभा उपाध्यक्ष रोहित ठाकुर मोहर सिंह, निदेशक मंडल के सदस्य मदन लाल, आत्मा, इंद्रा देवी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें