फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस ग्राम कोकीन के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पुलिस ने शुक्रवार सुबह कसोल में मंडी जिले के एक युवक को 10 ग्राम कोकीन के साथ दबोचा है। आरोपी दिल्ली से लौटा था। इसके बाद वह कसोल में इस नशे को पर्यटकों को बेचने की फिराक में था।
विज्ञापन

पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास यह नशे की खेप बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से लौटे आरोपी युवक चंदेल सिंह (28), पुत्र हेत राम, निवासी मेहसेरन, डाकघर पल्ली, तहसील पधर, मंडी को पुलिस ने कसोल में नारायण गेस्ट हाउस के पास रोका। इस दौरान पुलिस ने उससे पूछताछ की। लेकिन पुलिस को देखकर आरोपी को कुछ घबरा गया, जिस पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10 ग्राम कोकीन बरामद हुई। कोकीन को छोटे प्लास्टिक के लिफाफे में पैक किया था। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि आरोपी से जब कड़ी पूछताछ की तो पाया कि वह इस नशे को कसोल में पर्यटकों को बेचने वाला था। इससे पहले ही पुलिस ने इसे पकड़ लिया। आरोपी से पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने यह नशा कहां से खरीदा था। कहा कि नशे का काला कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें