फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले का एक आरोपी किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। जिला कुल्लू के प्रवेश द्वार भुंतर एयरपोर्ट के पास टिपर चालक पर जानलेवा हमले के एक नामजद आरोपी लतिफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है। इसको लेकर पुलिस मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ कर रही है। हमलावरों की तलाश के लिए पुुलिस ने टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन

आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने मोबाइल नंबर बंद कर दिए हैं। मामले में अब पुलिस के पास दो ही नामजद आरोपी हैं। जबकि अन्य आरोपियों का भी पुलिस पता लगाने में जुट गई है। हालांकि घायल चालक अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है। हमले के बाद उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी। गौर रहे कि भुंतर में बुधवार को हमलावरों ने दिनदहाड़े डंडों से चालक की पिटाई कर उसे लहूलुहान कर दिया था। टिप्पर चालक एक दुकान में पंक्चर लगाने आया हुआ था। लेकिन एकाएक कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे। हालांकि अभी भी भुंतर शहर के बीचोंबीच हुई घटना के बाद शहर के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि भुंतर थाना के तहत एक टिपर चालक पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने हमलावरों की तलाश तेज कर दी है। इसके लिए पुलिस ने टीमें गठित की हैं, जो आरोपियों के संभावित ठिकानों तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमलावरों के मोबाइल नंबर बंद आ रहे हैं। लेकिन फिर भी पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें