कुल्लू। जिला कुल्लू में एक नवंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बुधवार को क्षेत्रीय अस्पताल के सभागार में बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि एक नवंबर को स्वास्थ्य विभाग राष्ट्रीय कृमि दिवस का आयोजन करने जा रहा है। इस दौरान जिले के करीब 1.54 लाख बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाई जाएगी। बैठक में सरकारी व निजी स्कूलों के शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा वर्करों ने भाग लिया। सीएमओ ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान जिले के 1153 सरकारी व निजी स्कूलों के अलावा 1095 आंगनबाड़ी और 489 आशा वर्करों के माध्यम से एक से 19 साल की उम्र के स्कूली विद्यार्थियों को कृमि दवा खिलाई जाएगी। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सत्यव्रत वैद्य ने सभी लोगों को दवा देने के बारे में बताया। कहा कि कृमि दवा को सभी स्कूलों को वितरित कर दिया है और यह कार्यक्रम एक नवंबर को होगा। अगर इस दिन कोई बच्चा किसी कारण से दवा को नहीं ले पए तो उसे सात नवंबर को यह दवा दी जाएगी। इस मौके पर डॉ. डिचेन वांगमों भी मौजूद रही।