फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर मिले एरियर और डीए का तोहफा : फेडरेशन

Sat, 08 Aug 2026 10:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश जॉइंट पेंशनर फेडरेशन की कोर कमेटी की बैठक वीरवार को ढालपुर स्थित अटल सदन में प्रदेशाध्यक्ष एलआर गुलशन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों की लंबित वित्तीय देनदारियों और विभिन्न विभागीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

फेडरेशन ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मांग की कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के पेंशनरों और कर्मचारियों को राहत देते हुए संशोधित वेतनमान के एरियर समेत सभी लंबित वित्तीय देनदारियों और 15 प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) की पांच लंबित किस्तों के एकमुश्त भुगतान की अधिसूचना जारी की जाए।
प्रदेशाध्यक्ष एलआर गुलशन ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पेंशनर संगठनों को एक जनवरी 2016 से संशोधित वेतनमान के 40 प्रतिशत एरियर सहित अन्य लंबित वित्तीय देनदारियों का भुगतान 31 जुलाई तक करने का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा कि अब सरकार को जल्द इस दिशा में फैसला लेकर पेंशनरों को राहत प्रदान करनी चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश महासचिव खुशहाल चंद नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष चिंतपूर्णा शर्मा, निशा वर्मा, प्रदेश संगठन सचिव मनोरमा डोगरा, प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं शहरी कुल्लू इकाई के अध्यक्ष तेज सिंह ठाकुर और जिला अध्यक्ष दयाल सिंह ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें