फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अरछंडी पंचायत की पेयजल योजना 15 लाख से होगी दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नग्गर/पतलीकूहल (कुल्लू)। वामतट पर अरछंडी पंचायत की पेयजल योजना 15 लाख रुपये से दुरुस्त होगी। पेयजल योजना को पिछली बरसात में नुकसान पहुंचा था। अब जल शक्ति विभाग की ओर से विभिन्न जगहों पर स्टोरेज टैंकों में आधुनिक लॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके लिए जल शक्ति विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। पेयजल योजना दुरुस्त होने से ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

अरछंडी की पेयजल योजना में बरसात में हुए नुकसान की भरपाई के लिए अब व्यापक स्तर पर सुधार कार्य किया जाना है। परियोजना के तहत विभिन्न स्थानों पर स्थापित स्टोरेज टैंकों में आधुनिक लॉकिंग व्यवस्था की जाएगी। यह कार्य पोस्ट डिजास्टर नीड्स असेसमेंट के तहत किया जाएगा। विभाग का मानना है कि इस पहल से न केवल बारिश के कारण हुए नुकसान की भरपाई होगी, बल्कि भविष्य में पेयजल व्यवस्था को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। वहीं पेयजल योजना दुरुस्त होने से ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों को कार्य शुरू होने का इंतजार है।
इस संबंध में जल शक्ति विभाग कटराईं मंडल के अधिशासी अभियंता रजनीश ओंकार ने कहा कि बारिश के चलते कई स्थानों पर पेयजल टैंकों को नुकसान पहुंचा था। इससे जल आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई थी। अब अरछंडी की पेयजल योजना पर 15 लाख रुपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की शर्त भी रखी गई है। जल्द ही पेयजल योजना का कार्य अवार्ड किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें