कुल्लू। मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रणौत के कुल्लू प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत सेऊगी और तलोगी की पंचायत समिति सदस्य चंद्रमणी ने ढालपुर में उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने दोनों पंचायतों की विभिन्न समस्याओं से सांसद को अवगत करवाया और विकास कार्यों के लिए बजट उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। उन्होंने इस संबंध में सांसद को पत्र भी सौंपा।
चंद्रमणी ने बताया कि सेऊगी और तलोगी पंचायतों में लोक निर्माण विभाग और पंचायत के अधीन आने वाली कई सड़कें अभी कच्ची हैं। उन्होंने इन सड़कों को पक्का करने के लिए बजट का प्रावधान करने का आग्रह किया। इसके अलावा सेऊगी पंचायत के बारीपधर गांव में ग्रामीण लंबे समय से सामुदायिक भवन की मांग कर रहे हैं। उन्होंने सांसद से इसके निर्माण के लिए चार लाख रुपये स्वीकृत करने का आग्रह किया।
चंद्रमणी के अनुसार सांसद ने बारीपधर में सामुदायिक भवन के लिए जल्द राशि स्वीकृत करवाने का आश्वासन दिया। साथ ही दोनों पंचायतों की कच्ची सड़कों को पक्का करने से संबंधित सभी विभागीय औपचारिकताएं पूरी कर फाइल भेजने के निर्देश दिए, ताकि इनके लिए बजट का प्रावधान किया जा सके। संवाद