फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शैशर स्कूल में प्रधानाचार्य पद पर तीन साल के बाद तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शैंशर में तीन साल बाद प्रधानाचार्य की तैनाती हुई है। इस पद के खाली होने से विद्यालय के प्रशासनिक कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इसका असर पढ़ाई पर भी पड़ रहा था। अब प्रधानाचार्य पद पर तैनाती होने से अभिभावकों की चिंता भी कम हुई है। विद्यालय में शिक्षकों के पांच पद रिक्त हैं लेकिन प्रधानाचार्य का पद भरने से अभिभावकों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

स्कूल में करीब तीन साल से प्रधानाचार्य का पद रिक्त था। शिक्षकों के पांच पद भी रिक्त हैं। अभिभावकों के अनुसार प्रधानाचार्य पद रिक्त होने के कारण विद्यालय प्रबंधन का कार्य प्रभावित हो रहा था। प्रबंधकीय कार्य शिक्षकों को करना पड़ रहा था। ऐसे में पढ़ाई पर असर पड़ रहा था। अभिभावकों की बार-बार मांग के बाद भी पद नहीं भरा जा रहा था। अब हाल ही में सरकार ने प्रधानाचार्य पद भरने के आदेश दिए हैं। अभिभावकों ने की मांग है कि शिक्षकों के रिक्त पदों को भी जल्द भरा जाए। संवाद
पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शैंशर के लिए प्रधानाचार्य के आदेश हो गए हैं। उम्मीद है कि वह जल्द ही स्कूल में ज्वाइनिंग देंगे। इससे स्कूल प्रबंधन का कार्य सुचारु रूप से चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




-देशराज डोगरा, उप निदेशक उच्च शिक्षा कुल्लू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें