फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हिमकेयर कार्ड बनाने के लिए करें आवेदन

Fri, 05 Sep 2025 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के नए शेड्यूल के अनुसार सितंबर में कार्ड बना सकेंगे पात्र
विज्ञापन

मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर में ही आवेदन करने की बनाई है व्यवस्था
राजीव नैय्यर
कुल्लू। प्रदेश सरकार ने हिमकेयर योजना के तहत कार्ड बनाने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब पात्र नागरिक केवल मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर महीनों में ही आवेदन कर सकेंगे।
नए शेड्यूल के तहत सितंबर में अगला मौका उपलब्ध होगा। इससे पहले कार्ड नहीं बनवा सके पात्रों के लिए यह एक अहम अवसर है। सरकार ने अब साल में चार बार ही आवेदन के लिए तिथियां निर्धारित की हैं। इस माह हिमकेयर कार्ड बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन

सरकार ने 24 जून को अधिसूचना जारी कर हिमकेयर कार्ड बनाने के लिए सिर्फ चार महीने तय किए हैं। पात्र नागरिक मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर में ही कार्ड बनवा सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने हिमकेयर कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में आयुष्मान भारत के जिला समन्वयक धर्मपाल राणा ने कहा कि सरकार के नए शेड्यूल के अनुसार सितंबर में हिमकेयर योजना के तहत पात्र अपने कार्ड बना पाएंगे।
विज्ञापन


पांच श्रेणियों के पात्र सालभर बना सकेंगे कार्ड
मेडिकल कॉलेजों और क्षेत्रीय अस्पतालों में मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर शेष बचे आठ माह में 100 कार्ड बनेंगे। इसके लिए सरकार ने मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य और अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को अनुमति दी है। सरकार की ओर से निर्धारित पांच श्रेणियों में बीपीएल परिवार, मनरेगा कामगार, स्ट्रीट वेंडर, अनाथालयाें पर आश्रित और जेल के कैदियों को शामिल किया गया है। यदि इन श्रेणियों में किसी ने कार्ड नहीं बनाया है तो उन्हें अब निर्धारित चार माह का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। -डॉ. एनआर पवार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें