फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएल में चयन के लिए 30 तक करें आवेदन : मान सिंह

Sun, 20 Apr 2025 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत सचिवों को दिए लोगों तक जानकारी पहुंचाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। विकास खंड बंजार में बीपीएल सूची की समीक्षा के लिए बैठक का आयोजन किया गया। शनिवार शाम को हुई बैठक में बीपीएल सूची की समीक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
पंचायत सचिवों को निर्देश दिए गए कि वे अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाएं। योजना से कोई भी जरूरतमंद वंचित न रहे।
खंड विकास अधिकारी मान सिंह बग्गा ने कहा कि एसडीएम बंजार की ओर से गठित तीन सदस्यीय समिति में पंचायत सचिव, पटवारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को शामिल किया गया है। यह समिति प्राप्त आवेदनों की जांच करेगी। इच्छुक परिवार 30 अप्रैल तक आवश्यक दस्तावेजों एवं घोषणा-पत्र सहित संबंधित पंचायत में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति की ओर से जांच के बाद तैयार की गई सूची को 15 जून तक ग्राम पंचायत कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पां किया जाएगा, ताकि ग्रामीण जन सार्वजनिक रूप से इसे देख सकें और कोई आपत्ति हो तो उसे दर्ज करवा सकें। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक सूची पर प्राप्त सुझावों और आपत्तियों की समीक्षा के उपरांत अंतिम अनुमोदन आगामी जुलाई माह में होने वाली ग्राम सभा में किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें