फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जेएनवी में प्रवेश के लिए अब 13 तक करें आवेदन

Thu, 31 Jul 2025 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल में पढ़ने का सपना देख रहे विद्यार्थियों को राहत दी गई है। विद्यालय प्रबंधन ने छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की तिथि में बदलाव किया है।
विज्ञापन

तिथि में फेरबदल का फायदा उन विद्यार्थियों को होगा, जो किन्हीं कारणों से आवेदन नहीं कर पाए थे। छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई थी। इसे बढ़ाकर 13 अगस्त कर दिया है।
जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए अभिभावकाें को विद्यार्थी का आवेदन ऑनलाइन करना होगा। विद्यालय प्रबंधन ने आवेदन के लिए वेबसाइट दोबारा खोल दी है। उधर, जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल के प्रधानाचार्य प्रताप सिंह ने कहा कि खराब मौसम के कारण जिले के कई क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या रही है। इस वजह से विद्यार्थी प्रवेश से वंचित न रहें, इसके लिए आवेदन की तारीख 15 दिनों के लिए बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें