फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 20 रूट परमिट के लिए 19 तक करें आवेदन

Mon, 09 Feb 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। परिवहन विभाग की ओर से चयनित सड़कों पर स्टेज कैरिज वाहनों के संचालन के लिए आवेदन करने की तिथि में फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन

जिले के इच्छुक युवा 20 रूट परमिट (18 से 42 सीटर तक) स्टेज कैरिज बस रूटों के लिए आवेदन अब 19 फरवरी तक कर सकते हैं। यह बात क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण अधिकारी कुल्लू राजेश भंडारी ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले परमिट के लिए 19 जनवरी से आठ फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे लेकिन अब रूटों के लिए विभाग की ओर से आवेदन की तिथि बढ़ाकर 19 फरवरी निर्धारित की गई है। चयनित रूटों की सूची और इन रूटों के आवंटन प्रक्रिया के लिए नियमों और शर्तों का विस्तृत विवरण विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि इच्छुक युवा इन रूटों के लिए 19 फरवरी तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन एचपीडीटी पोर्टल पर कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें