फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भाइयों को तिलक लगाकर की लंबी आयु की दुआ

विज्ञापन
कुल्लू में भैयादूज के मौके पर बहन-भाई को मिठाई ​खिलाकर उत्सव को मनाते हुए।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक भैया दूज का त्योहार बुधवार को बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर सुबह से ही घरों में उत्सव का माहौल देखने को मिला। बहनों ने विधि-विधान के साथ अपने भाइयों के माथे पर कुमकुम का तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंटकर उनके प्रति अपना स्नेह व्यक्त किया।
विज्ञापन

भैया दूज के अवसर पर बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। त्योहार मनाने के लिए दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वाले भाई-बहन भी अपने घरों में पहुंचे। भाई-बहनों ने एक-दूसरे को मिठाइयां और उपहार भेंटकर इस पर्व की खुशियां साझा कीं। हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से इस अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के कारण लोगों को परिवार के साथ त्योहार मनाने का अवसर मिला।
कुल्लू की आरती और अक्षरा ठाकुर व मौहल की आव्या ने बताया कि उन्होंने भैया दूज का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान भाइयों के माथे पर कुमकुम का तिलक लगाकर उनके सुख, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि भैया दूज भाई-बहन के प्रेम और अटूट रिश्ते का प्रतीक है।
विज्ञापन

वहीं, मंडी से कुल्लू अपने भाई को भैया दूज का तिलक लगाने पहुंचीं गायत्री कपूर ने बताया कि उन्होंने अपने दोनों भाइयों के साथ भैया दूज का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया। उन्होंने भाइयों की उन्नति और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि उनके भाई अपने-अपने कार्यक्षेत्र में खूब तरक्की करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें