कुल्लू में शीतला मदिंर के समीप दुघर्टनाग्रस्त हुए वाहन।-संवाद
कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित शीतला माता मंदिर के पास एक वैन की बाइक और स्कूटी से टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। हादसा बुधवार सुबह करीब दस बजे पेश आया, जब एक वैन सरवरी की ओर जा रही थी। पुल पार करते ही वैन अनियंत्रित होकर गलत दिशा में मुड़ गई और सामने से आ रही एक स्कूटी और बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। सड़क किनारे लगे पैरापिट होने के कारण बाइक और स्कूटी सरवरी खड्ड में गिरने से बच गए। हादसे में स्कूटी और बाइक चला रहे दो युवक घायल हो गए हैं। दोनों घायल कुल्लू के रहने वाले बताए जा रहे हैं जिन्हें क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कर दिया गया है। पुलिस ने भी मामले में छानबीन शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।