फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ओलों-अंधड़ से झाड़ा सेब, नुकसान का जायजा लेने फील्ड में उतरे अफसर

Sat, 10 May 2025 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
जिला कुल्लू में ओले से सेब के बगीचो में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए पहुंची बागवानी विभाग के
विज्ञापन
जिले में एक माह के भीतर सेब की फसल को करोड़ों के नुकसान की आशंका
विज्ञापन

बगीचों में जाकर लोगों से बात कर नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर रहे अधिकारी
बागवान बोले- ओलावृष्टि, अंधड़ से 50 से 60 फीसदी फसल को पहुंचा है नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में एक माह से जगह-जगह ओलों और अंधड़ की मार से सेब को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। नुकसान का आकलन करने में बागवानी विभाग जुट गया है।
विभाग के अधिकारी खुद सेब के बगीचों में जाकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। ओलावृष्टि और अंधड़ से निरमंड से लेकर कुल्लू तक सेब को भारी नुकसान हुआ है। इससे बागवानों को करोड़ों को नुकसान उठाना पड़ा है। बागवानों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए बागवानी विभाग के उपनिदेशक उत्तम पराशर खुद फील्ड में उतर आए हैं। अधिकारी बागवानों की बात सुनने के साथ बगीचों में जाकर नुकसान का आकलन कर रहे हैं।
बता दें कि पिछले एक माह के दौरान निरमंड, आनी के रघुपुर, जलोड़ी, शिल्ही जांजा के साथ बंजार, तीर्थन, सैंज, लगवैली, दोहरानाला के साथ मणिकर्ण और मनाली इलाके में ओलावृष्टि के साथ अधंड़ ने भारी तबाही मचाई है। बताया जा रहा है कि कई इलाकों में ओलावृष्टि के साथ अंधड़ चलने से सेब के बागवानों की करीब 50 से 60 फीसदी फसल को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागवान किशन लाल, निक्का राम, राम चंद्र, बिमल सिंह, हीरा लाल और बेली राम ने कहा कि ओलों के साथ अंधड़ चलने से फसलों को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रभावित बागवानों को उचित मुआवजा दिया जाए। बागवानी विभाग कुल्लू के उपनिदेशक उत्तम पराशर ने कहा कि ओलावृष्टि और अंधड़ से बागवानी को कितना नुकसान हुआ है। वह खुद ही मौके पर जाकर इसकी रिपोर्ट बना रहे हैं। जल्द जिले में हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें