फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली समेत ऊझी घाटी में सेब सीजन का आगाज

Thu, 20 Aug 2026 05:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। मनाली समेत ऊझी घाटी में सेब सीजन शुरू हो गया है। बागवानों ने रॉयल डिलीशियस किस्म के सेब का तुड़ान तेज कर दिया है। अब सेब आलूग्राउंड और पतलीकूहल की मंडियों में पहुंचने लगा है।
विज्ञापन

सीजन के शुरुआती दौर में ही दोनों मंडियों में रोजाना करीब पांच से छह हजार क्रेट सेब पहुंच रहा है। इससे मंडियों में रौनक बढ़ने लगी है और सेब कारोबार से जुड़े आढ़ती व अन्य कारोबारी भी व्यस्त हो गए हैं।
हालांकि, इस बार कम उत्पादन बागवानों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। ऊझी घाटी में सेब उत्पादन में 50 फीसदी से अधिक की कमी बताई जा रही है। कई बागवानों के बगीचों में पिछले साल की तुलना में इस बार काफी कम फसल तैयार हुई है। कम उत्पादन के बीच मंडियों में अच्छे दाम मिलने से बागवानों को कुछ राहत जरूर मिली है।
विज्ञापन

मंडियों में पहुंच रहे सेब के दाम उसकी गुणवत्ता और रंग के आधार पर तय किए जा रहे हैं। बेहतर रंग और अच्छी गुणवत्ता वाले रॉयल डिलीशियस सेब को 100 रुपये प्रति किलो तक दाम मिल रहे हैं। वहीं, निम्न गुणवत्ता का सेब भी करीब 50 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। शुरुआती सीजन में अच्छे दाम मिलने से बागवानों में राहत है।
आढ़ती कुंज लाल ने बताया कि सेब सीजन शुरू हो चुका है और रोजाना करीब पांच हजार क्रेट सेब मंडी में पहुंच रहा है। आने वाले दिनों में ऊझी घाटी के अन्य क्षेत्रों में तुड़ान तेज होने के साथ मंडियों में सेब की आवक और बढ़ने की उम्मीद है। अभी सीजन शुरुआती चरण में है।
आलूग्राउंड के ठाकुर दास ने बताया कि इस बार मंडी में सेब की अच्छी कीमत मिल रही है। अच्छी गुणवत्ता वाले सेब को 100 रुपये प्रति किलो तक दाम मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्पादन कम होने के बावजूद अच्छे दाम मिलने से बागवानों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें