फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठाहड़ में ओलावृष्टि से सेब को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। जिला कुल्लू की बंजार घाटी के बठाहड़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत मशियार में रविवार देर रात ओलावृष्टि हुई है। इससे बठाहड़, बली धार, ढूघा, सरूट आदि गांवों में सेब की फसल को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। ओलों की मार से सेब दागी हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण चंदे राम ठाकुर, धनेश्वर ठाकुर, लोत राम, गुमत राम, श्याम चंद, चेत राम तथा प्रेम सिंह बताया कि रविवार देर शाम को बठाहड़ के कई इलाकों में ओले गिरे, जिससे सेब के साथ मटर तथा अन्य नकदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। पहले सूखे से फसल को नुकसान और अब ओलावृष्टि से उनकी मेहनत पर पानी फिर गया है। ओलों से कई सेब के फलों में छेद हो गए हैं। उन्होंने प्रशासन व संबंधित विभाग से नुकसान का आकलन कर बागवानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उधर, बागवानी विभाग बंजार के प्रसार अधिकारी मोती राम का कहना है कि ओलावृष्टि के बाद 10 से 12 घंटों के भीतर इंडोफिल एम-45 को 600 ग्राम की मात्रा 200 लीटर पानी मे मिला कर छिड़काव करें। विभाग नुकसान की रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें