फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: वोट मांगने के लिए चौपर से काजा पहुंचीं अनुराधा

Sat, 11 May 2024 07:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
लाहौल में चुनाव प्रचार में जुटे भाजपा प्रत्याशी रवि ठा​कुर।-संवाद
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति जिले में विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा-कांग्रेस के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी ने भी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए ताकत झोंक दी है। हालांकि निर्दलीय उम्मीदवार पूर्व मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने अभी नामांकन पत्र नहीं भरा है, लेकिन उन्होंने जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने नामांकन से पहले उदयपुर स्थित मृकुला देवी मंदिर में माता टेकने के बाद अपने पैतृक गांव से वोट मांगे। वह 13 मई को केलांग में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। वहीं, कांग्रेस से प्रत्याशी अनुराधा राणा ने आठ मई को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है और शुक्रवार को वह भुंतर एयरपोर्ट से चौपर के माध्यम से स्पीति घाटी के लिए रवाना हुईं। यहां पर ताबो मठ में माथा टेकने के बाद स्पीति में भी उन्होंने वोट मांगना शुरू कर दिया है।
शनिवार को काजा में मंडी लोकसभा के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह की जनसभा में अनुराधा राणा भी मौजूद रहेंगी। भाजपा के प्रत्याशी रवि ठाकुर भी नौ मई को अपना पर्चा दाखिल कर चुके हैं। शुक्रवार को उन्होंने नालडा पंचायत सहित कई क्षेत्र व गावों का दौरा किया है। इसके अलावा उदयुपर से हरि राम ने भी निर्दलीय चुनाव लड़ने के एलान कर लिया है। वह 14 मई को नामांकन पत्र दाखिल करने जा रहे है।

लाहौल में चुनाव प्रचार में जुटे भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर।-संवाद

लाहौल में चुनाव प्रचार में जुटे भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें