शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खूकी अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए हुई विधायक प्राथमिकता बैठक में विधायक अनुराधा राणा ने लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र को हेली-टैक्सी सेवा से जोड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कुंजुम सुरंग के निर्माण का आग्रह किया।
उन्होंने जनजातीय क्षेत्रों में होटलों की रजिस्ट्रेशन की शर्तों में ढील देने की मांग की, ताकि क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने अपने क्षेत्र में पांच स्पेशलिस्ट डॉक्टर उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्र की सड़कों को सुदृढ़ करने की मांग की। ब्यूरो