फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लाहौल की प्रकृति ठाकुर ने मनवाया अपना लोहा

Fri, 06 Feb 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलंगनाला में जीते गोल्ड और सिल्वर मेडल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति जिले की बेटी प्रकृति ठाकुर ने एक बार पुनः शीतकालीन खेलों में लाहौल-स्पीति का नाम रोशन किया है।
मनाली के सोलंग की ढलान में आयोजित स्टेट चैंपियनशिप में जॉइंट स्लालम स्नोबोर्डिंग में सिल्वर और स्लालम में गोल्ड मेडल हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार के साथ घाटी के लोगों में भी खुशी है। इससे पूर्व भी प्रकृति ठाकुर ने वर्ष 2025 में जम्मू-कश्मीर में आयोजित खेलो इंडिया स्नोबोर्डिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल कर हिमाचल का नाम रोशन कर चुकी है। प्रकृति ठाकुर को घाटी के लोगों ने शाबाशी दी है। गौर रहे कि प्रकृति ठाकुर ने अपनी माता उमा ठाकुर से शीतकालीन खेल की प्रेरणा ली है। उनकी माता स्कीइंग में परशुराम आवार्ड हासिल करने वाली देश की पहली महिला है। प्रकृति ठाकुर लाहौल के रापे गांव के प्रताप ठाकुर की बेटी है। विधायक लाहौल- स्पीति अनुराधा राणा ने प्रकृति ठाकुर को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति की बेटियां शीतकालीन खेलों में निरंतर आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें