फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नशे के खिलाफ चारों उपमंडलों में तेज हुआ जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान को तेज कर दिया गया है। जिला प्रशासन के साथ जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, पुलिस, स्वास्थ्य, लोक संपर्क और शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन

चारों उपमंडलों कुल्लू, मनाली, बंजार और आनी में शिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक, लाउडस्पीकर प्रचार और जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया जा रहा है। विशेष रूप से युवाओं और किशोरों को नशा न करने और दूसरों को भी इससे दूर रखने का संकल्प दिलाया जा रहा है।
उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने कहा कि नशा वर्तमान समय की गंभीर सामाजिक समस्या बनता जा रहा है और युवा पीढ़ी तेजी से इसकी चपेट में आ रही है। इसे रोकने के लिए विभिन्न विभागों के समन्वय से नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें