कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में वीरवार को पीलिया का एक ही मरीज पहुंचा। जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्चा है जिसके चलते उसे चाइल्ड वार्ड में उपचार के लिए भर्ती कर दिया है।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश ने बताया कि वीरवार को एक ही मामला सामने आया है जिसका उपचार शुरू कर दिया है। बीते बुधवार को चार मामले सामने आए थे जिनमें दो मेडिकल वार्ड में भर्ती किए गए थे और दो को चाइल्ड वार्ड में दाखिल किया गया था।
उन्होंने बताया कि पीलिया के मरीजों पर डॉक्टर विशेष निगरानी बनाए हुए हैं। क्षेत्र में पीलिया और न फैले इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब पीलिया की बीमारी लगभग पूरी तरह से नियंत्रण में आ चुकी है। संवाद