फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नव चेतना के विशेष बच्चों के साथ मनाया अन्नपूर्णा दिवस

विज्ञापन
नव चेतना के विशेष बच्चों के साथ अन्नपूर्णा दिवस बनाते रोटरी क्लब कुल्लू के पदा​धिकारी। स्त्रोत 
विज्ञापन
कुल्लू। रोटरी क्लब कुल्लू ने सोमवार को अन्नपूर्णा दिवस मनाया है। रोटरी क्लब कुल्लू ने नव चेतना संस्था के विशेष बच्चों के साथ इसका आयोजन किया। बच्चों को मिठाइयां, चाकलेट और जूस बांटा गया। रोटरी क्लब कुल्लू के अध्यक्ष रोटेरियन अंशुल पराशर ने कहा कि रोटरी क्लब कुल्लू हमेशा से सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों के लिए अग्रणी रहा है।
विज्ञापन

भविष्य में भी समाज से जुड़े कार्यों में अपना योगदान देता रहेगा। कहा कि आज का दिन रोटरी के लिए महत्व रखता है। पूरे विश्व में एक जुलाई को रोटरी अन्नपूर्णा दिवस के रूप में मनाया गया।
उन्होंने नव चेतना के बच्चों की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। ये बच्चे राखियां और दीपावली के लिए दीये बनाते हैं। इस मौके पर रोटरी फाउंडर मेंबर रोटेरियन वीके कपूर, रोटेरियन राजेश सूद, नव चेतना संस्था के महासचिव एसआर सरहेली, प्रभु और सुजाता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें