समारोह में मेधावियों को मिला सम्मान, चेहरों पर खिली खूब मुस्कान
पंच परिवर्तन थीम पर आधारित रहा समारोह, नायकों को किया याद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। ललित महाजन सरस्वती विद्या मंदिर बाशिंग ने वार्षिक समारोह मनाया। समारोह की थीम पंच परिवर्तन उत्सव रही। इस थीम के माध्यम से विद्यार्थियों ने पर्यावरण, जल और जलवायु संरक्षण का संदेश दिया।
देश के महान नायकों को भी याद किया। इस वार्षिक समारोह में तहसीलदार भुंतर नितीश ठाकुर, विशेष अतिथि बहुतकनीकी संस्थान सेऊबाग के प्रधानाचार्य डॉ. पुनीत सूद, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू से सेवानिवृत प्रधानाचार्य डॉ. चांद किशोर गौतम उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने मंच पर अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
समारोह में पांचवीं से 12वीं तक विद्यार्थियों ने सामूहिक नृत्य, नाटक और नाटी की प्रस्तुतियों समा बांधा। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से प्लास्टिक को न कहने के अलावा नशे पर भी प्रहार किया। विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों से नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया और नशे से दूरी बनाने की अपील की।
उधर, समारोह के मुख्यातिथि तहसीलदार भुंतर नितीश ठाकुर ने मेधावी विद्यार्थियाें को शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक गतिविधियों के अलावा खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया। अंकुश और रिया बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर का खिताब मिला। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए छात्रा संस्कृति को सम्मानित किया। शैक्षणिक गतिविधियों में अव्वल रहने पर रिया, श्रेया, मीनाक्षी, अंशिका, सुरभि, मधुरिमा, आरती, विनय, मन्नत, आरव, युवराज, राणा एकलव्य, वियोम, सक्षम, माही, स्मृति, शिवांगी, कार्तिक, पलक, सौरव, इशांत, वाणी, आवनी आदि को सम्मान मिला। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य विजेता ठाकुर, प्रबंधक समिति अध्यक्ष विजय सेन, प्रबंधक अमर ठाकुर, सदस्य खुशी वर्मा, इंद्रा आदि मौजूद रहे।