फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
कुल्लू जिला में मातृ वन्दना सप्ताह के अंतर्गत विकास खण्ड कार्यालय हाल में कार्यक्रम प्रस्तुत कर - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने सम्मानित किया। जिला में एक से सात सितंबर तक मातृ वंदना सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।
विज्ञापन

विकास खंड कुल्लू कार्यालय में कार्यक्रम में उपायुक्त अशुतोष गर्ग मुख्यातिथि रहे। उन्होंने कहा कि महिलाओं और किशोरियों को विशेष रूप से जागरूक करने की आवश्यकता है कि उन्हें क्या-क्या पोषक आहार लेने चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 2022 के तहत 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। गर्भावस्था सहायता योजना 2021 के अंतर्गत पहली बार गर्भधारण करने वाली तथा स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को भी आर्थिक सहायता दी जाती है। इस दौरान खंड विकास अधिकारी डॉ. जयवंती ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी पद्म देव शर्मा, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष वेदराम ठाकुर, जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड सदस्य प्रतिभा शर्मा, सीडीपीओ गजेंद्र ठाकुर तथा जिला बाल संरक्षण अधिकारी वीना शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें