फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अंधड़ ने जगह-जगह तोड़े बिजली के तार, अंधेरे में डूबे जिले के 10 गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। कुल्लू में शनिवार देर शाम को आए अंधड़ से मणिकर्ण और लगवैली में करीब 10 गांवों में अंधेरा पसर गया है। यहां तारों के टूटने से बिजली बंद हो गई और लोग अंधेरे में गुजर बसर करने को मजबूूर हैं।
विज्ञापन

आंधी-तूफान चलने से सबसे अधिक नुकसान बिजली बोर्ड को हुआ है। रविवार को मौसम खुलने के बाद बिजली आपूर्ति को बहाली का काम जारी है। पार्वती घाटी के मणिकर्ण में पांच और जिला मुख्यालय के साथ लगती लगवैली में दो ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं। वहीं, जिले के अपर मौहल इलाके के लोगों को 15 घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा। यहां इन दिनों मौहल मेला भी चल रहा है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार देर शाम 6:00 बजे बिजली आपूर्ति बंद रही और रविवार दोपहर 12:00 बजे बहाल की गई।
लोगों का कहना है कि मेले में आए मेहमानों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है और मेहमाननबाजी भी अंधेरे में करनी पड़ी। वहीं, उनके फोन भी चार्जिंग खत्म होने से शोपीस बने रहे। दोपहर के समय बिजली आने से लोगों ने राहत की सांस ली है। बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता बिमल प्रकाश ने कहा कि अंधड़ के कारण मौहल में बिजली के तारें जगह-जगह से टूट गए थे, अब मौहल में बिजली को रिस्टोर कर दिया है। सहायक आयुक्त कुल्लू शशिपाल नेगी ने कहा कि अंधड़ से बंद बिजली को बहाली करने के लिए बोर्ड को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें