फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ... और भेड़िये की चालाकी में फंस गईं भेड़ें

Sat, 03 May 2025 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के सुल्तानपुर में नाटक के मंचन के दौरान लुत्फ उठाते हुए छात्र।-संवाद
विज्ञापन
जानवरों की पंचायत में धोखा खाकर चुन लेती है भेड़िये को प्रतिनिधि
विज्ञापन

ब्रह्म ऋषि स्कूल रघुनाथपुर में बच्चों को खूब भाई भेड़ और भेड़िये की कहानी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। एक्टिव मोनाल कल्चरल एसोसिएशन विद्यार्थियों को रंगमंच की बारीकियां सिखा रही है। शनिवार को एकल नाटक का 11वां मंचन ब्रह्म ऋषि स्कूल रघुनाथपुर में हुआ।
रंगकर्मी केहर सिंह ठाकुर के एकल अभिनय में विद्यार्थियों ने भेड़ और भेड़िये की कहानी को बहुत पसंद किया। कहानी में जंगल के जानवर प्रजातंत्र स्थापित करना चाहते हैं, जिससे सभी प्राणी सुख से रह सकें। कोई किसी को न मारे और न सताए।
विज्ञापन

एक मत से सभी जानवर तय करते हैं कि चुनाव करवाए जाएं और वन प्रदेश की पंचायत में अपने प्रतिनिधि भेजे जाएं, लेकिन मानवों की चालाकियों की तरह जानवर भी चालाकी कर देते हैं। भेड़िये बड़ी चालाकी से भेड़ों को बरगलाते हैं। कहते हैं कि तुम तो कमजोर हो। भेड़िये बलवान हैं, तुम तो पंचायत में बोल भी नहीं पाएंगी। भेड़िये को वोट दो और अपने हितों की रक्षा के लिए पंचायत में भेड़ियों को भेजो। भेड़ों को यकीन हो जाता है कि भेड़िये से बड़ा उनका कोई हितधारक नहीं है। जानवरों की पंचायत में भेड़ों के हितों की रक्षा के लिए भेड़िये प्रतिनिधि बन जाते हैं। पंचायत में जाकर वे भेड़ों की भलाई के लिए पहला कानून बनाते हैं कि हर भेड़िये को सुबह नाश्ते में भेड़ का
विज्ञापन

एक मुलायम बच्चा दिया जाए। दोपहर के भोजन में एक पूरी भेड़ और शाम को स्वास्थ्य के ख्याल से कम खाना चाहिए, तो आधी भेड़ दी जाए। इस दौरान मुख्याध्यापिका नेहा शर्मा, प्रधान पूनम शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें