कुल्लू के नगर जगती पट में पहुंचे देवता बालू नाग देव प्रक्रिया का निर्वहन करते हुए।-संवाद
14 वर्षों के बाद बालूनाग नग्गर यात्रा पर पहुंचे देवता
संवाद न्यूज एजेंसी
नग्गर (कुल्लू)। क्षेत्र की जगती पट में मंगलवार को देव परंपरा, आस्था और संस्कृति का एक अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां बंजार घाटी के आराध्य देव अनंत बालू नाग 14 वर्ष बाद नग्गर के जगती पट पहुंचे। देवता अपने देवरथ और हारियानों के साथ नग्गर के जगती पट पहुंचे, तो श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक वाद्य यंत्रों और जयकारों के बीच वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। देव अनंत बालू नाग की यह पावन यात्रा 28 मार्च को उनके मूल देवालय तांदी (बंजार) से आरंभ हुई थी।
मान्यता के अनुसार, देव अनंत बालू नाग भगवान लक्ष्मण के अवतार हैं। देवता के कारदार एवं पुजारी ख्याति राम के अनुसार यह संपूर्ण यात्रा देव आज्ञा से हो रही है। नग्गर जगती में देव कार्रवाई (धार्मिक अनुष्ठान) के पश्चात देवता मनाली के वशिष्ठ के लिए रवाना हुए। संवाद