फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जंगल में लकड़ी लेने गए बुजुर्ग की गिरने से मौत

Thu, 31 Oct 2024 08:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। पुलिस थाना बंजार के तहत बाहू क्षेत्र के गडशाउं दंगल में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस को दिए बयान में मीने राम ने कहा कि मंगलवार को वह अपने 60 वर्षीय पिता छापेराम और माता ओमा देवी के साथ जंगल में लकड़ी लाने के लिए गए थे।
विज्ञापन

इस दौरान दोपहर 1:30 बजे लकड़ियां एकत्रित करने के बाद लकड़ी से भरे किल्टे को उठाते उनके बुजुर्ग पिता अचानक अनियंत्रित होकर 20 मीटर नीचे जा गिरे। इससे उनकी गर्दन, पीठ और टांगों में गंभीर चोटें आईं। उन्हें उपचार के लिए बंजार अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने छापेराम को मृत घोषित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी बंजार शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें