फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभावितों के पुनर्वास को दी दो लाख की राशि : शौरी

Sun, 05 Jan 2025 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के तांदी गांव के अग्निकांड प्रभावितों की मदद और पुनर्वास के लिए दो लाख की राशि सौंपी गई है।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने प्रभावितों को अपनी ऐच्छिक निधि से एक-एक लाख रुपये दिए। बता दें कि गत शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री ने तांदी गांव का दौरा कर प्रभावितों का दर्द साझा किया था। उन्हें ढांढस बंधाते हुए राशि वितरित की।
विज्ञापन

विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि प्रभावितों के पुनर्वास के लिए दो लाख की राशि दान दी गई है। इसके अतिरिक्त पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों के लिए 50 कंबल, 24 किचन किट भी राहत के रूप में दी। इसके साथ ही ठाकुर कुंज लाल दामोदरी ठाकुर चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने प्रभावितों के लिए 72 रजाई, 72 कंबल और 36-36 कुक्कर-कड़ाही दान किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें