फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बर्फबारी के बीच काऊंचा गांव में धूमधाम से मनाया 15 माघ उत्सव

Wed, 28 Jan 2026 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पारंपरिक कुल्लवी वेशभूषा में ग्रामीणों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। विश्व धरोहर ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क की गोद में बसे तीर्थन घाटी के काऊंचा गांव में बर्फबारी के बीच 15 माघ उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।
उपमंडल बंजार की दूरदराज ग्राम पंचायत नोहंडा के अंतर्गत आने वाले इस गांव में चारों ओर बर्फ से ढकीं पहाड़ियों के बीच लोकसंस्कृति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिला।
विज्ञापन

तीर्थन घाटी के काऊंचा में देवता अनंत काली नाग महाराजा और देवता लक्ष्मी नारायण काऊंचा के पावन सानिध्य में देव कारज के उपरांत गांववासियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उत्सव मनाया। इस दौरान ग्रामीणों ने पारंपरिक कुल्लवी वेशभूषा धारण कर नाटी डालते हुए लोकसंस्कृति की सुंदर छटा बिखेरी।
विज्ञापन

उत्सव के दौरान प्राचीन देव परंपराओं का विधिवत निर्वहन किया गया। देवी-देवताओं के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर प्रभु काली नाग के दरोगा चेतराम ठाकुर, भगवान लक्ष्मी नारायण काऊंचा के कारदार गोपाल ठाकुर, चरण चौहान, ठाकुर पवन सूर्यवंशी, अनु ठाकुर, तीर्थी रूप सिंह सहित महिला मंडल की सदस्याएं और गांव के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें