फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू में मांगों को लेकर दूसरे दिन भी गरजे एंबुलेंस कर्मचारी

Sat, 27 Dec 2025 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
लोअर ढालपुर से उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकालकर जताया विरोध
विज्ञापन

कंपनी पर शोषण और न्यूनतम वेतन नहीं देने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन (सीटू) के आह्वान पर राज्य स्तरीय दो दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन भी शनिवार को एंबुलेंस कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।
कर्मचारियों ने लोअर ढालपुर से लेकर कॉलेज गेट होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकालकर सरकार और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ रोष जताया।
सीटू के जिला महासचिव राजेश ठाकुर ने कहा कि 25 दिसंबर की रात 8 बजे से प्रदेश भर में 102 और 108 एंबुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मेडसवान फाउंडेशन कंपनी कर्मचारियों का शोषण कर रही है। कर्मचारियों को सरकार की ओर से घोषित न्यूनतम वेतन नहीं दिया जा रहा है। 12 घंटे ड्यूटी लेने के बावजूद ओवरटाइम का भुगतान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के ईपीएफ की राशि कंपनी की ओर से जमा नहीं की जा रही है जबकि वेतन से ईपीएफ की राशि दोगुनी काटी जा रही है। यह पूरी तरह गैरकानूनी है। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय, लेबर कोर्ट और सीजीएम कोर्ट शिमला के आदेशों के बावजूद न्यूनतम वेतन लागू नहीं किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते मांगें पूरी नहीं कीं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यूनियन के जिला अध्यक्ष जोगिंद्र, सचिव देवेंद्र, जिला कमेटी सदस्य राजेश, मीरा, भूपेंद्र और सीटू जिला अध्यक्ष चमन लाल और पदम प्रभाकर ने भी प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें