फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पतलीकूहल सीएचसी में एंबुलेंस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पतलीकूहल में शनिवार को एंबुलेंस सेवा शुरू हुई। मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने एंबुलेंस सेवा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। आसपास क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नागरिकों को मिले, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एंबुलेंस सेवा शुरू होने से 12 से अधिक पंचायतों के लोगों को सुविधा मिलेगी। अत्याधुनिक एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतलीकूहल में स्वास्थ्य सेवाएं पहले से भी बेहतर होंगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतलीकूहल के लिए जरूरी उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतलीकूहल में बेहतर उपचार होने से अब मरीजों को 20 किलोमीटर दूर कुल्लू अस्पताल जाने की नौबत नहीं पड़ रही है।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के निदेशक गोपाल बेरी, सीएमओ डॉ. नागराज पवार, बीएमओ नग्गर खंड डाॅ. रणजीत, स्वास्थ्य केंद्र पतलीकूहल प्रभारी डॉ. मोहित, एसडीएम मनाली रमन शर्मा, हलाण-2 पंचायत प्रधान सीमा देवी, कांग्रेस प्रदेश सचिव देवेंद्र नेगी, जिला परिषद उपाध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें