फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अपर सुल्तानपुर में एंबुलेंस सड़क बंद होने से परेशानी

Sun, 02 Nov 2025 09:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के अप्पर सुल्तानपुर में एबुलेंस मार्ग आपदा के बाद से बंद पड़ा हुआ है।-संवाद
विज्ञापन
दिव्यांग, मरीजों और कर्मचारियों को झेलनी पड़ रही हैं ज्यादा दिक्कतें
विज्ञापन

लोग बोले- एसडीएम को ज्ञापन सौंपने के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। नगर परिषद के वार्ड नंबर-4 अपर सुल्तानपुर में एंबुलेंस सड़क काफी समय से बंद पड़ी है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस संबंध में ग्रामीणों ने बीते 18 सितंबर को एसडीएम कुल्लू को ज्ञापन सौंपकर सड़क को ठीक करने की मांग भी की थी लेकिन अभी तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। स्थानीय निवासियों में मयंक शर्मा और सोनम दावा ने बताया कि सड़क की मरम्मत करीब डेढ़ महीने पहले शुरू हुई थी और इसका एक हिस्सा तैयार भी हो गया था लेकिन बीच में ही कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। सीवरेज लाइन का काम पूरा करने के बाद सड़क पर मिट्टी डाली गई लेकिन उसे समतल नहीं किया गया। परिणामस्वरूप यह रास्ता अब पूरी तरह अवरुद्ध हो चुका है।
विज्ञापन

यह मार्ग न केवल आपात स्थिति में एंबुलेंस की आवाजाही के लिए अहम है, बल्कि इसी रास्ते से छात्रा विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राएं, दिव्यांग बच्चे, वहां कार्यरत शिक्षक-कर्मचारी, पटवारखाने में जाने वाले अधिकारी और आम राहगीर भी गुजरते हैं। सड़क बंद होने के कारण इन सभी को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में देर हो रही है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि इस मार्ग को तुरंत बहाल किया जाए ताकि जनता को राहत मिल सके और किसी भी आपातकालीन स्थिति में विपत्ति न खड़ी हो। स्थानीय निवासी नवीन शर्मा, रमेश, विशाल, मुकेश, अशोक, गोपाल कृष्ण और अतुल का कहना है कि यह सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जरूरत से जुड़ी जीवन रेखा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें