पतलीकूहल/मनाली। 11 केवी रायसन फीडर की आवश्यक मरम्मत और रखरखाव किया जाना है।
पतलीकूहल, कटराईं, वशकोला, बाड़ी, जोंगा, छानी, दवाड़ा और आसपास के इलाकों में 04 नवंबर को सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। 11 केवी बडाग्रां फीडर के रखरखाव के चलते 6 नवंबर को 14 मील से 18 मील, रामपुर, कक्षेरी, बरान, रियाड़ा, शांगचर, जैंडी, बडाग्रां पनंगा, हलाण-2 व आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता जितेंद्र ठाकुर ने बताया कि इन कार्यों का उद्देश्य विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित एवं सुचारू बनाना है। अगर मौसम खराब हुआ या बारिश हुई तो यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। संवाद