फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : अब स्वास्थ्य केंद्रों में भी लगेगी विद्यार्थियों को वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिले में 12 से 14 साल के विद्यार्थियों को वैक्सीन उपलब्ध करवाई जा रही है। पहले परीक्षाओं के चलते स्कूलों में ही वैक्सीनेशन केंद्र बनाए गए थे। अब लक्ष्य को जल्द पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने योजना में बदलाव किया है।
परीक्षाएं खत्म होते ही स्कूलों के अलावा स्वास्थ्य केंद्रों में भी विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। विद्यार्थी अब घर के नजदीक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। बता दें कि जिला कुल्लू में पांच स्वास्थ्य खंड हैं। स्वास्थ्य खंड जरी, नग्गर, बंजार, आनी तथा निरमंड में विभाग रोजाना विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से वैक्सीनेशन केंद्र बनाएगा। फर्क सिर्फ इतना है कि अब स्कूलों के साथ स्वास्थ्य केंद्रों में भी विद्यार्थियों को वैक्सीन उपलब्ध रहेगी। गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग कुल्लू माइक्रो प्लान तैयार कर कोरोना को हराने के हरसंभव प्रयास कर रहा है। 15 से लेकर 59 साल आयु वालों की शत-प्रतिशत आबादी को विभाग वैक्सीन की दोनों डोज लगा चुका है। 60 साल से अधिक आयु वाले बुजुर्गों को दोनों डोज के अलावा प्रीकोशनरी डोज भी लगवाई जा रही है। उधर, अब छोटे विद्यार्थियों को कोरोना से सुरक्षित रखने के लिए भी विभाग कृतसंकल्प है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दोरजे अंगरूप ने कहा कि 12 से 14 साल के विद्यार्थियों को स्कूलों के साथ अब स्वास्थ्य केंद्रों में वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

अभिभावकों ने किया प्रोत्साहित
मुकेश ने कहा कि उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए अभिभावकों ने प्रोत्साहित किया है। उन्होंने वैक्सीन की पहली डोज लगवाकर अभिभावकों की तरह स्वयं को कोरोना से सुरक्षित किया है।
बड़े भाई के लगवाई वैक्सीन
दिनेश कुमार ने कहा कि उन्होंने अपने बड़े भाई के साथ आकर वैक्सीन लगवाई है। उनके भाई ने उनका मनोबल बढ़ाया और वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया।
अध्यापकों ने दूर किया डर
गोपाल ने कहा कि उन्हें वैक्सीनेशन से डर लग रहा था, लेकिन अध्यापकों ने उन्हें वैक्सीनेशन के फायदों से अवगत करवाया। अध्यापकों ने उनका डर दूर किया और उसके उपरांत वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन से मिला फायदा
युवराज ने कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में आकर वैक्सीन लगवाई है। स्वास्थ्य केंद्र में 12 से 14 साल के विद्यार्थियों को वैक्सीन लगने से फायदा मिलेगा। अब विद्यार्थियों की घर के पास वैक्सीनेशन होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें