फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सीमा की चौकसी के साथ प्रकृति के प्रहरी भी बने बीएसएफ जवान

Fri, 05 Sep 2025 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
लाहौल में यूनम पीक फतह करते बीएसएफ के पुरुष और महिला जवान।-पाठक
विज्ञापन
20,300 फीट ऊंची युनम पीक से उठाकर केलांग पहुंचाया एक टन से ज्यादा कचरा
विज्ञापन

हिमालयी चोटियों पर अभ्यास और स्वच्छता अभियान चला रहा है बीएसएफ का दल
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। बीएसएफ के जवानों ने न केवल सरहदों की हिफाजत में अपना योगदान दिया, बल्कि हिमालय की ऊंची चोटियों को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी भी बखूबी निभाई है।
20,300 फीट ऊंची युनम पीक और आस-पास की पहाड़ियों पर सफाई अभियान चलाकर उन्होंने एक क्विंटल से अधिक प्लास्टिक और टिन का कचरा इकट्ठा किया। इसे केलांग के कचरा संयंत्र तक पहुंचाया। यह पहल पर्वतारोहण और प्रकृति प्रेम के क्षेत्र में पर्यावरणीय चेतना का एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है।
विज्ञापन

बीएसएफ का यह दल इन दिनों एवरेस्ट अभियान की तैयारियों के तहत विभिन्न हिमालयी चोटियों पर अभ्यास और स्वच्छता अभियान चला रहा है। बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट लवराज धर्मसंकतु के नेतृत्व में यूनम पीक पर चढ़ाई की गई और वहां बिखरे प्लास्टिक एवं टिन के कचरे को एकत्र किया गया। कमांडेंट लवराज ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली थी कि यूनम पीक जैसी ऊंची चोटियों पर प्लास्टिक कचरा छोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमालय हमारी धरोहर है। इसे स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


आठवीं बार एवरेस्ट चढ़ाई की तैयारी में जुटे हैं लवराज
बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट लवराज धर्मसंकतु आठवीं बार माउंट एवरेस्ट फतह करने की तैयारी में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि एवरेस्ट के 22,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित बेस कैंप से उनकी टीम ने हेलिकाप्टर की मदद से कचरा उठाकर काठमांडू पहुंचाया था। यह पहली बार था, जब नेपाल सरकार ने रेस्क्यू के अलावा इतनी ऊंचाई से कचरा उठाने के लिए हेलिकाप्टर का प्रयोग करने की अनुमति दी थी। लवराज अब तक एवरेस्ट के विभिन्न बेस कैंप से पांच बार गार्बेज क्लीनिंग ऑपरेशन भी चला चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें