फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश की आशंका, अलर्ट जारी

Sat, 08 Aug 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार खराब मौसम और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिला में अलर्ट जारी कर दिया है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विनय सिंह ठाकुर ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार कुल्लू जिला में भी भारी बारिश की आशंका है। उन्होंने जिलावासियों को इस दौरान विशेष एहतियात बरतने की अपील की है।
विज्ञापन


बारिश के कारण जिला के अधिकतर नदी-नालों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। उन्होंने नदी-नालों के किनारे बसे लोगों को एहतियात के तौर पर सुरक्षित स्थानों पर ही रहने की अपील की है। एडीएम ने बताया कि सैंज घाटी में डेंगापुल के पास चट्टानें, मलबा और पेड़ गिरने से नाले का बहाव अवरुद्ध हुआ है, जिससे वहां पर झील बन गई है। बंजार के एसडीएम, एचपीपीसीएल और वन विभाग के अधिकारियों को इसकी स्थिति पर नजर रखने और नाले के बहाव को सुचारु बनाए रखने की संभावना तलाशने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने डेंगापुल के नीचे बसे रोपा, न्यूली, करटाह, सिउंड और अन्य गांवों के बाशिंदों से नदी किनारे न जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने को पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें