फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एम्स दिल्ली के विशेषज्ञ जांचेंगे आंखों की रोशनी

Sun, 11 May 2025 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑपरेशन भी किए जाएंगे मुफ्त, रायसन में दो से सात जून तक चलेगा उपचार
विज्ञापन

नेत्र रोगियों को घर-द्वार मिलेगी सुविधा, इस साल छह महीने में होगा चौथा शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। रायसन स्थित नेत्र अस्पताल में नेत्र रोगों से ग्रस्त मरीजों का उपचार और ऑपरेशन किए जाएंगे। डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेत्र विज्ञान केंद्र (एम्स) दिल्ली के विशेषज्ञ मरीजों की आंखों की रोशनी जांचेंगे।
अस्पताल में दो से सात जून तक एम्स के चिकित्सक सेवाएं देंगे। इस वर्ष छह महीने में यह चौथा शिविर होगा। इससे मरीजों को आंखों के ऑपरेशन करने के लिए मेडिकल कॉलेजों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन



जिला मुख्यालय कुल्लू से 18 किलोमीटर दूर नेत्र अस्पताल रायसन में आंखों से संबंधित बीमारी के मरीजों का उपचार एम्स दिल्ली के चिकित्सक नियमित अंतराल में करते हैं। अप्रैल में भी एम्स दिल्ली के नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों ने पांच दिन तक मरीजों की आंखों की रोशनी की जांच और ऑपरेशन किए थे। अब जून के पहले सप्ताह में दोबारा शिविर लगेगा।
नेत्र अस्पताल रायसन के प्रभारी डॉ. डेनिस ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेत्र विज्ञान केंद्र एम्स दिल्ली की विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम कुल्लू आएगी। दो से सात जून तक छह दिन विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का रायसन अस्पताल में उपचार करेंगे। अस्पताल में मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन और उपचार की सुविधा दी जाती है।
विज्ञापन



400 से 500 मरीजों का होता है उपचार
रायसन स्थित नेत्र अस्पताल में साल भर में लगने वाले शिविरों में हजारों मरीजों को सुविधा मिलती है। एक शिविर की बात करें तो कम से कम 400 से 500 से मरीजों का उपचार होता है। इनमें 250 से 300 मरीजों के ऑपरेशन किए जाते हैं। हालांकि, कुल्लू के नेत्र रोग से ग्रसित मरीज भी रायसन में लगने वाले शिविरों का इंतजार करते हैं। इससे उन्हें उपचार के लिए घर से दूर नहीं जाना पड़ता और खर्च भी कम आता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें