फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर आम आदमी पार्टी का धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
कुल्लू में उपायुक्त कार्यालय के बाहर मांगों को लेकर प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर सोमवार को आम आदमी पार्टी ने जिला मुख्यालय ढालपुर में धरना-प्रदर्शन किया। आम आदमी के कार्यकर्ताओं ने बस अड्डा कुल्लू से लेकर उपायुक्त कार्यालय ढालपुर तक प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदेश में सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरुण शर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य माध्यमों से भी प्रदेश सरकार के समक्ष मांग रखी है। प्रदेश सरकार कर्मचारियों को बांटने में लगी है। कहा कि आम आदमी पार्टी कर्मचारियों के साथ है और उनकी समस्याओं को भली-भांति जानती है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के तीन माह बाद ही पुरानी पेंशन व्यवस्था को शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर शेरा नेगी और करण बौद्ध मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें