फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले बिल्ले लगाकर काम कर रहे तहसीलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। मांगों को लेकर तहसीलदार काले बिल्ले लगाकर कार्यालयों में काम कर रहे हैं। मांगें न मानने पर तहसीलदारों ने विरोध का यह निर्णय लिया है। हिमाचल प्रदेश राजस्व अधिकारी संघ के आह्वान पर पूरे प्रदेश की तहसीलों में तहसीलदारों ने काले बिल्ले लगाकर काम किया।
विज्ञापन

संघ का कहना है कि तहसीलों में वाहन सुविधा नहीं है जिस कारण तहसीलदारों को फिल्ड में जाने और आने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे काम भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे में तहसीलदारों की मांग है कि उन्हें वाहन सुविधा दी जाए। इसके साथ पदोन्नति के कोटे को भी बढ़ाने की मांग की है। प्रशासनिक सेवाओं के लिए पदोन्नति का कोटा 50 से 70 फीसदी किया जाए। वहीं प्रदेश भर में जहां नई तहसील कार्यालय खुले हैं वहां कार्यालय और आधारभूत सुविधाएं न होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संघ का कहना है कि जब तक मांगों को नहीं माना जाएगा तब तक विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें