फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने फूंका पीएम मोदी का पुतला

Sun, 27 Sep 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के घरों पर सीबीआई की छापामारी के बाद राजनीतिक पारा चरम पर है। जिला कुल्लू कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को ढालपुर चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।
विज्ञापन


 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया गया। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि सीबीआई मोदी सरकार की एजेंसी बनकर रह गई है। शिमला में मुख्यमंत्री के घर में उनकी बेटी की शादी हो रही थी। ठीक इसी समय सीबीआई ने उनके घर पर रेड की। इस प्रकार की इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम केंद्र सरकार के इशारे पर दिया गया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर भाजपा ने पहले भी इस प्रकार की साजिश रची थी, लेकिन मुख्यमंत्री पाक साफ होकर निकले हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के एक नेता ने भी माना है कि कार्रवाई हुई है लेकिन गलत समय पर हुई है। शादी के माहौल को खराब करने के इरादे से यह सब किया गया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की इस प्रकार चालबाजी का जवाब दिया जाएगा। जल्द इस संबंध में बैठक हो रही है, जिसमें आगेे की रणनीति तैयार की जाएगी। इस प्रदर्शन के दौरान मंडी संसदीय युकां अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, शहर कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत, मंडी संसदीय युकां महासचिव करुण महंत, कुल्लू ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम शर्मा, विशाल महंत, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें