फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालकृष्ण और मेनका ने जीती मैराथन

Sun, 27 Sep 2015 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से ढालपुर मैदान में आयोजित दो दिवसीय रेडक्रॉस मेले का रविवार को समापन हो गया। समापन उपायुक्त एवं सोसायटी अध्यक्ष राकेश कंवर ने किया। उपायुक्त ने दशहरा उत्सव के दौरान आयोजित की जाने वाली सामूहिक नाटी प्राइड ऑफ कुल्लू का प्रतीक भी जारी किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष दशहरा उत्सव के दौरान प्राइड ऑफ कुल्लू में आठ हजार से अधिक महिलाओं ने भाग लिया था और इस रिकॉर्ड को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी जगह मिल चुकी है। इस वर्ष बारह हजार महिलाओं की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए साढ़े ग्यारह हजार से अधिक महिलाओं का पंजीकरण हो चुका है। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। रस्साकशी प्रतियोगिता आईपीएच विभाग की टीम ने जीती, जबकि वन विभाग की टीम दूसरे स्थान पर रही।

 शतरंज के अंडर-15 आयु वर्ग में दक्ष पहले और इलयास खान दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-25 में अतुल मोदगिल प्रथम, जितेंद्र चंदेल द्वितीय, सीनियर वर्ग में ललित वैद्य प्रथम, जबकि इलयास खान द्वितीय रहे। अंडर-15 में प्रेरणा दुग्गल और अंडर-25 में वंदना को बेस्ट गर्ल्स प्लेयर घोषित किया गया। मिनी मैराथन के 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में माधो कैलाश प्रथम, सुभाष द्वितीय और वीर चंद तृतीय रहे। महिलाओं के 40-60 आयु वर्ग में जमना देवी विजेता रहीं, जबकि पुरुषों में भगत राम पहले, रूम सिंह द्वितीय और सागरमल तीसरे स्थान पर रहे। महिलाओं के 25-40 आयु वर्ग में मंजू ने पहला और यानू ने दूसरा स्थान हासिल किया। पुरुषों के इसी वर्ग में संजय पहले सोनू द्वितीय और खीमी राम ने तीसरा स्थान हासिल किया। 15-24 आयु वर्ग में बालकृष्ण ने प्रथम, नितेश कौशल ने द्वितीय और नागेंद्र पाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, लड़कियों के इसी वर्ग में मेनका प्रथम, संगीता राणा द्वितीय और रोशनी तीसरे स्थान पर रहीं। समापन समारोह में निहाल कराटे स्कूल के प्रशिक्षुओं ने कराटे शो किया। इस दौरान एडीएम विनय सिंह ठाकुर, एसडीएम रोहित राठौर, सहायक आयुक्त सिद्धार्थ आचार्य, रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव विनोद मोदगिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें