फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दो हफ्ते बाद कुल्लू के स्कूलों में लौटेगी रौनक

Wed, 14 Jan 2026 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
एक से 14 जनवरी तक रहा शीतकालीन अवकाश
विज्ञापन


वार्षिक परीक्षाएं नजदीक, अब पढ़ाई पकड़ेगी जोर

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। कड़ाके की ठंड के बीच वीरवार को जिले के स्कूल खुलेंगे। स्कूलों में दो सप्ताह के बाद एक बार फिर रौनक लौट आएगी। स्कूलों में एक जनवरी से 14 दिनों का शीतकालीन अवकाश रहा।
शीतकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद वीरवार को स्कूलों में नियमित कक्षाएं लगेंगी। वार्षिक परीक्षाएं नजदीक होने के चलते पढ़ाई का सिलसिला भी जोर पकड़ेगा।
गौर रहे कि शीतकालीन कुल्लू, मनाली, बंजार और आनी उपमंडल में यह अवकाश रहा। जनवरी का महीना आधा बीत गया है। मार्च से बोर्ड की परीक्षाएं भी शुरू हो जाएंगी। अन्य कक्षाओं की परीक्षाएं भी मार्च में शुरू होती हैं। विद्यार्थियों के प्रैक्टिकल आदि फरवरी में शुरू हो जाएंगे। ऐसे में वार्षिक परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों के पास डेढ़ महीने का समय बचा है। ऐसे में स्कूलों में अध्यापक भी विषयों रिविजन पर अधिक फोकस करेंगे। हालांकि शीतकालीन अवकाश के दौरान जिले के सैकड़ों विद्यार्थियों को कड़ाके की ठंड के बीच स्कूल जाने से राहत मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में शिक्षा उप निदेशक उच्च कुल्लू देसराज डोगरा ने कहा कि स्कूलों में एक से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद वीरवार को स्कूल खुलेंगे। स्कूल खुलने के बाद कक्षाएं नियमित रूप से लगेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें