फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देव मिलन के बाद देवताओं ने किया नृत्य

विज्ञापन
बंजार के बाहु में देव नृत्य करते कोट पझ़ारी व देवता बाहु पझारी। संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। आनी के जलोड़ी क्षेत्र के देवता कोट पझारी एक सप्ताह से बंजार के दौरे पर हैं। शनिवार को देवता भमिया गांव पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद देवता कोट पझारी और बाहु के बीच देव मिलन हुआ। इस दौरान सैकड़ों लोग देव मिलन के साक्षी बने।
विज्ञापन

देव मिलन के बाद दोनों देवताओं ने देव नृत्य किया। देवलुओं ने मंदिर परिसर में नाटी डालकर खुशी मनाई। कारदार भागे राणा ने बताया कि रविवार को देवता कोट पझारी पवित्र झील बाहु में शाही स्नान करेंगे। इसके बाद झील के समीप विराजमान जोगनी की पूजा-अर्चना की जाएगी।
देवता कोट पझारी के साथ सैकड़ों देवलू भी यात्रा में शामिल हैं। ढोल-नगाड़ों, करनाल-नरसिंगों और शहनाई की स्वरलहरियों से पूरा क्षेत्र देवमय हो गया। कुछ दिन भमिया में ठहरने के बाद देवता अपने देवालय के लिए रवाना होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें