फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हिमाचल के बाद उत्तराखंड में मिठास लाएगा जापानी फल

Fri, 06 Feb 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात समेत पूर्वात्तर राज्यों में अब तक गए दो लाख पौधे
विज्ञापन

गुणवत्ता बेहतर होने से हर साल बढ़ रही कुल्लू के पौधों की मांग
बलदेव राज
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड में फुयू वैरायटी का जापानी फल मिठास लाएगा। हिमाचल के बाद अब उत्तराखंड में बागवान जापानी फल के बगीचे तैयार कर कमाई करेंगे। पड़ोसी राज्य के बागवानों में कुल्लू जिले में तैयार होने वाले जापानी फल के पौधों की काफी अधिक मांग है।
उत्तराखंड के साथ गुजरात, पूर्वोत्तर राज्य असम, अरुणाचल आदि में अब करीब डेढ़ से दो लाख पौधे जिले से बाहर जा चुके हैं। उत्तराखंड में सबसे अधिक जापानी फल के पौधे गए हैं। गौर रहे कि कुल्लू की नर्सरियों में तैयार होने वाले पौधों की गुणवत्ता बेहतर होती है। पौधों की कीमत उनकी आयु के अनुसार तय होती है। जापानी फल का पौधा 100 से 200 रुपये तक मिल रहा है। कुल्लू सदर फल उत्पादक संगठन के महासचिव सुनील राणा ने कहा कि लगघाटी सहित अन्य क्षेत्र के बागवानों ने अपनी मेहनत से जापानी फल को आय का साधन बनाया है। कुल्लू की नर्सरियों में हर साल करोड़ों का कारोबार होता है। इससे नर्सरी संचालकों को अच्छी आय भी हो रही है। फरवरी के अंत तक कुल्लू की नर्सरियों में 80 फीसदी से अधिक स्टॉक समाप्त होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


उत्तराखंड के बागवान जापानी फल पौधों के लिए ऑर्डर कर रहे हैं। फुयू वैरायटी के हजारों की संख्या में जापानी फल के पौधे उत्तराखंड के बागवान ने खरीदे हैं। इसके साथ ही गुजरात और पूर्वोत्तर राज्यों में भी जापानी फल के पौधे गए हैं। - जोगी ठाकुर, नर्सरी संचालक, कुल्लू



प्लम और सेब पौधों की जा रही सप्लाई
प्लम और सेब पौधों की भी जिला से बाहर और अन्य राज्यों में सप्लाई जा रही है। सेब के पौधे जम्मू-कश्मीर में मांग है। बारिश और बर्फबारी के बाद सेब, प्लम और जापानी फल के पौधों की मांग दोगुना हुई है। कारोबार चमकने से नर्सरी संचालकों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन



पौष्टिक तत्वों से भरपूर है जापानी फल
जापानी फल एक अत्यंत पौष्टिक, स्वादिष्ट और औषधीय गुणों से भरपूर फल है। इसमें विटामिन ए, सी, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हृदय, पाचन, त्वचा, आंखों और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए लाभकारी हैं। नियमित रूप से पका हुआ जापानी फल खाने से शरीर को ऊर्जा, रोगों से सुरक्षा और सौंदर्य दोनों मिलते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें