फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चूल्हा चौका निपटाने के बाद मतदान करने निकलीं महिलाएं

विज्ञापन
सैंज के शैंशर में मतदान केंद्र में लगी लाइन।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण में महिलाओं ने मतदान करने का ट्रेंड बदल दिया। पहले दो चरणों में महिलाओं ने सुबह-सुबह मतदान करने के लिए मोर्चा संभाला। तीसरे चरण में शनिवार को हुए मतदान में सुबह के समय पुरुष आगे थे लेकिन दोपहर के समय महिलाओं ने मतदान करने में पुरुषों को पछाड़ दिया।
विज्ञापन

अब की बार महिलाओं ने सुबह अपने घर का कामकाज निपटाने के बाद मतदान केंद्र का रुख किया। शनिवार को महिलाओं ने सुबह चूल्हा चौका करने के बाद मतदान किया। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ। इसमें जिले में 99,607 मतदाताओं में से 84,327 ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 42,220 पुरुष और 42,107 महिलाएं शामिल रहीं।
पहले दो घंटे में 9 बजे तक जिले में 11,359 पुरुषों ने मताधिकार का प्रयोग किया जबकि महिलाओं का आंकड़ा 8,940 था। अगले दो घंटों में 11 बजे तक पुरुष मतदाताओं का आंकड़ा 20,783 तक जा पहुंचा और महिलाओं का आंकड़ा भी 20,288 पहुंच गया।
विज्ञापन

दोपहर बाद 1 बजे तक महिलाओं का आंकड़ा पुरुषों के मुकाबले 33,691 तक जा पहुंचा जबकि मतदान करने वाले पुरुषों का आंकड़ा 29,265 रहा। शाम तीन बजे तक संपन्न हुए मतदान में पुरुष मतदाताओं की संख्या 42,220 और महिला मतदाताओं की संख्या 42,107 तक पहुंची। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें