दशहरा उत्सव से बंद चल रहे सोमवार को कुल्लू कॉलेज से लौटते छात्र-छात्राएं।-संवाद
कुल्लू, आनी, बंजार और मनाली के स्कूलों में 11 दिन रहीं छुट्टियां
नियमित रूप से लगीं कक्षाएं, पढ़ाई को लेकर उत्साहित दिखे विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के सरकारी और निजी विद्यालय दशहरा की छुट्टियों के बाद सोमवार को खुले। कुल्लू, मनाली, बंजार और आनी उपमंडल के विद्यालयों में 11 दिनों तक अवकाश रहा।
सोमवार को विद्यार्थियों की नियमित रूप से कक्षाएं लगीं। दो से 12 अक्तूबर तक अवकाश रहा। नियमित कक्षाएं लगने से विद्यालयों में रौनक लौट आई है। विद्यार्थियों में भी पढ़ाई को लेकर उत्साह दिखा।
पहले दिन विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या कम रही। जिले के सातों शिक्षा खंडों कुल्लू-एक, कुल्लू-दो, बंजार, सैंज, आनी, निरमंड और भुंतर के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में दशहरा का अवकाश घोषित किया गया था। उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक देशराज डोगरा ने कहा कि 12 अक्तूबर तक विद्यालयों में दशहरा का अवकाश रहा। 13 अक्तूबर से विद्यालयों में नियमित कक्षाएं लगी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को नियमित कक्षाएं आयोजित करने के साथ विद्यार्थियों के मध्य प्रतियोगिताएं करवाने के निर्देश जारी किए गए हैं ताकि विद्यार्थी पढ़ाई के अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार हो सकें।
दशहरा उत्सव से बंद चल रहे सोमवार को कुल्लू कॉलेज से लौटते छात्र-छात्राएं।-संवाद